Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Jamshedpur News: एनटीटीएफ की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Jamshedpur News: एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कॉलेज कैंपस में ही संपन्न हुई। इस वार्षिक खेलकूद उत्सव का उद्घाटन प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  ब्रजकिशोर सिंह लीड इंस्टीट्यूशन टाटा स्टील फाउंडेशन मौजूद रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन, मुख्य अतिथि बृज किशोर सिंह एवं उप प्राचार्य पलानी चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ। 
खेल-कूद जीवन की जरुरत:- मुख्य अतिथि  
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेलकूद को जीवन की जरूरत बताते हुए कहा कि खेल जीवन में ऊर्जा का संचार करता है एवं जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता इच्छाशक्ति की मजबूती एवं संघर्ष ही आपको लक्ष्य तक पहुंचाता है। फिर प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुछ दे सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि लीडरशिप एवं टीम स्पिरिट को समझने के लिए खेलकूद एक महत्वपूर्ण जरिया है। 

इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़िओं ने दिखाए जौहर
प्रतियोगिता में कई खेलों का आयोजन हुआ  जिसमें खिलाडियों ने भाग लिया जाइए 100 मीटर स्प्रिंट, भला फेंक, 200 मीटर स्प्रिंट इत्यादि।  स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ एथलीट में शुमार हुए सारिम मो., प्रगती रहे। कार्यक्रम में रिले रेस, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन देते हुए छात्रों ने टीम स्पिरिट एवं लक्ष्य को हासिल करने का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। खेलकूद के इस आयोजन में रोहित सिंह लक्ष्मण सोरेन, दीपक ओझा एवं अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !