Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Seraikela News: गम्हरिया प्रखंड के अभ्यर्थियों की शारीरिक व लिखित परीक्षा संपन्न, 233 उम्मीदवार सफल

Seraikela News: गम्हरिया प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा का आयोजन सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में कराया गया. प्रशासन की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई. इस दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्टेडियम परिसर में आवश्यक इंतजाम किए गए थे.


650 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल

इस परीक्षा के लिए कुल 1086 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन इनमें से 650 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए. उपस्थित उम्मीदवारों में 381 पुरुष और 269 महिला अभ्यर्थी शामिल थे. परीक्षा के दौरान पंजीकरण, दस्तावेज जांच और शारीरिक दक्षता से जुड़े सभी चरण तय प्रक्रिया के अनुसार कराए गए. अधिकारियों की निगरानी में पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया.

शारीरिक दक्षता परीक्षा में 233 अभ्यर्थी सफल
शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद कुल 233 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए. इनमें 48 पुरुष और 185 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. सफल अभ्यर्थियों ने निर्धारित मानकों के अनुसार अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया.

अधिकारियों ने बताया कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई. अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पानी, चिकित्सा सहायता और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं, जिससे परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सकी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !