Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Jamshedpur News: जिला कांग्रेस ने गैस की कीमत पर केंद्र सरकार का जोरदार विरोध किया

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पसाकची के समक्ष जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में भाजपा की नीतियों के खिलाफ और लगातार हो रहे गैस की किल्लत एवं गैस के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ नाली में पाइप लगाकर गैस निकालने और गैस चूल्हा जलाकर चाय और पकौडा बनाने का प्रयास किया। 
केंद्र पर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, नाली के गैस से चूल्हा जलेंगा, आज जब गैस की किल्लत हो गई है, इसी प्रयास को समझने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने यह प्रयास किया। लेकिन मिथ्या साबित हुई। इसी प्रकार नरेंद्र मोदी ने ताली और थाली बजाकर कोरोना भागने और नोटबंदी लाकर काला धन पकड़ने की बात की थी, यह सारी बातें गलत साबित हो रही है और आम जनता परेशान हो गई है। 

इस मुद्दे पर आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की विदेश नीति हर मोर्चे पर विफल दिख रही है। जनता ने पूरा समर्थन देकर इन्हें तीन-तीन बार सरकार बनाने का मौका दिया लेकिन जनता के साथ उनके द्वारा बराबर छल किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !