Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में भर्ती युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शुक्रवार तड़के एक बेहद दुखद घटना सामने आई। सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच एक मरीज ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

इलाज के दौरान उठाया खौफनाक कदम
मृतक की पहचान 25 वर्षीय अरशद आलम के रूप में हुई है। वह अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एक वार्ड में भर्ती था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से इलाजरत था और नशे की लत से भी जूझ रहा था। घटना से पहले उसने अपनी मां से शौचालय जाने की बात कही और वार्ड से बाहर निकल गया।

आवाज सुनकर परिजनों ने मचाया शोर
कुछ ही देर बाद तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद परिजन और अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे तुरंत इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।




तीन दिन पहले ही हुआ था भर्ती
जानकारी के मुताबिक, अरशद को महज तीन दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच में जुटा प्रशासन
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !