Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Jamshedpur News: मनीफिट में मार पीट की घटना, ईंट और लोहे के औजार से किया 3 को जख्मी

Jamshedpur News: मनीफिट के मंडल बस्ती इलाके से मारपीट की घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर आपसी झगड़े में एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए हैं। पीड़ित परिवार से बात करने पर पता चला कि उनके साथ उनके पड़ोसी मंडल बस्ती निवासी सुमन गुप्ता और विकास से आए दिन बहस और गाली गलौच करते रहते थे। 
लोहे के औजार, ईंट और डंडे से पीट कर किया घायल 
पीड़ित परिवार से बात करते हुए लवकुश कुमार ने बताया कि विवाद तब शुरू हुआ जब पड़ोसी सुमन गुप्ता की मुर्गी कृष्णा यादव के घर में घुस गई और घरवालों ने मुर्गी को भगाया तो सुमन गुप्ता और विकास कुमार ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कृष्णा यादव की बेटी ने बताया कि जब उसके भाई अंकुश कुमार ने अपने पिता को बचाने कि कोशिश की तो उसे भी ईंट से मार कर जख्मी कर दिया गया। साथ ही उनके बेटे लवकुश कुमार को भी डंडे से पीटा गया। 

सुचना के बाद भी पुलिस पहुंची देर से 
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि मारपीट की सुचना पुलिस को दिए जाने के बाद भी प्रशासन देर से पहुंचा। यहां तक की पीड़ित की बेटी ने बताया कि जब उन्होंने पुलिस को फोन किया तो सामने से कॉल पर उनकी बात को नजरअंदाज करते हुए उनसे ठीक से बात नहीं की गई जिसके बाद परिजन घायलों को एमजीएम अस्पताल ले आए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !