Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Ranchi: सरहुल महोत्सव के लिए CM हेमंत सोरेन को मिला खास न्योता, 21 मार्च के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण

Ranchi: रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सरना पूजा समिति, डहूटोली (हातमा) के प्रतिनिधियों ने विशेष मुलाकात की।इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को 21 मार्च को होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया।

मुलाकात में मौजूद रहे ये लोग
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव के साथ कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो मौजूद थे।

सरहुल क्या है?
सरहुल झारखंड और आसपास के आदिवासी इलाकों का बहुत ही खास त्योहार है। इसे प्रकृति का पर्व भी कहा जाता है।
इस दिन लोग पेड़-पौधों, खासकर साल के पेड़ की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इससे गांव में सुख-शांति और अच्छी फसल आती है।

सरहुल के मौके पर लोग पारंपरिक कपड़े पहनते हैं, ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाना करते हैं और प्रकृति का धन्यवाद करते हैं। सरहुल, प्रकृति और जीवन के बीच रिश्ते का का त्योहार है
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !