Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Palamu News: पलामू में नीति आयोग की टीम का औचक निरीक्षण, CHC में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच

Palamu: पलामू जिले के चैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज नीति आयोग की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने यहां मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और देखा कि मरीजों को कैसी सुविधा मिल रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच और योजनाओं की समीक्षा पर रहा फोकस
निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल की सेवाओं की गुणवत्ता और जरूरी स्वास्थ्य आंकड़ों को ध्यान से परखा गया। उन्होंने यह भी देखा कि योजनाएं कितनी सही तरीके से लागू हो रही हैं। इसके बाद एक बैठक भी हुई, जिसमें खास तौर पर मां और बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण, अस्पताल में होने वाले डिलिवरी, परिवार नियोजन और पोषण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई। टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड भी चेक किए और काम को और बेहतर बनाने के लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए।

समय पर लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश
इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), प्रखंड डेटा प्रबंधक (BDM) और ब्लॉक अकाउंट मैनेजर (BAM) समेत कई स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने काम की रिपोर्ट टीम के सामने रखी और सुधार के लिए सुझाव भी दिए।
टीम ने अब तक हुए काम पर संतोष जताया, स्वास्थ्य कर्मियों की तारीफ की और तय समय में लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !