Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की "धुरंधर 2, द रिवेंज" बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा धमाल मचा रही है। पहले ही दिन फिल्म ने भारत से 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर दी थी। सोचिए, फ्राइडे को ही इतनी कमाई हो जाए तो वीकेंड में क्या होने वाला है! उम्मीद है कि संडे तक फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ तक कमा सकती है।
सिर्फ 2 दिन में ही फिल्म लगभग 300 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।
फिल्म ने पहले दिन पेड प्रीव्यू और ओपनिंग के दम पर जबरदस्त बिजनेस किया। दूसरे दिन यानी शनिवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई की। वीकेंड आते ही थिएटरों में लोगों की भीड़ और बढ़ जाएगी। पार्ट 2 के लिए पहले से ही काफी हाइप बनी हुई है, इसलिए कोई भी इसे मिस नहीं करना चाहता।
पहले दिन भारत से फिल्म ने 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसमें अकेले हिंदी में 99 करोड़ रहे। अब दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये कमाए। कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 269.39 करोड़ तक पहुंच गया है।
साउथ में धीमी शुरुआत, लेकिन बॉलीवुड में जबरदस्त पकड़
बॉलीवुड के अलावा इस फिल्म ने साउथ मार्केट में थोड़ा ही बिजनेस किया है, कन्नड़ में 0.04 करोड़, मलयालम में 0.01 करोड़, तमिल में 0.50 करोड़, तेलुगु में 1.48 करोड़।
पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन कलेक्शन में 21.3 प्रतिशत गिरावट आई है, लेकिन ग्रॉस अब भी जबरदस्त है। खास बात ये है कि हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई नाइट शोज से हुई, और वीकेंड में ये और बढ़ने वाला है।
दूसरे दिन ही बनी नंबर 1, बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
धुरंधर 2 अब तक दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली इंडियन फिल्म बन चुकी है। उसने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया हैं, पुष्पा 2 93 करोड़, बाहुबली 2 69 करोड़, KGF 2 66.50 करोड़, जवान 53 करोड़,स्त्री 2 45 करोड़, पठान 51 करोड़, एनिमल 51 करोड़, वॉर 2, सलार, कुली और टाइगर 3। रणवीर सिंह के फैंस के लिए ये समय बहुत खास है। फिल्म का मस्ती और एक्शन देखने लायक है, और लगता है वीकेंड में ये और भी रिकॉर्ड तोड़ेगी।