Seraikela News: सिटोडांगा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकद राशि भी बरामद की गई है।
तुरंत हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 मार्च को अशोक कुमार जो चांडिल के कांडेरु इलाके निवासी हैं, उन्होंने अपने घर में चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण और करीब 14,000 रुपये नकद चोरी कर लिए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मो. फैजान लोहानी को 21 को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए कई सामान बरामद किए गए हैं, जिनमें सोने और चांदी के विभिन्न आभूषण शामिल हैं। इस कार्रवाई में सिटोडांगा थाना प्रभारी विवेक दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना में अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।