Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Adityapur Jio Fiber Blast: आदित्यपुर में जियो फाइबर बॉक्स बना "बम", शॉर्ट सर्किट की वजह से धू-धू कर जला घर और लाखों का सामान

Adityapur Jio Fiber Blast: सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित मोती नगर रोड नंबर एक में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक मकान में लगे जियो फाइबर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसने देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए और घर से आग की लपटें उठने लगीं. इस अनहोनी में कमरे में रखा लाखों रुपयों का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ा आर्थिक झटका लगा है.

किराए के मकान में रह रहे परिवार पर टूटा कहर
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित राकेश पांडे इस मकान में किराए पर रहते हैं. जिस वक्त जियो फाइबर के बॉक्स में आग लगी, उस समय कमरे के अंदर दो छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद थे. आग की लपटें देख आनन-फानन में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया. पीड़ित परिवार अब इस अचानक आई मुसीबत से पूरी तरह टूट चुका है.

पार्षद ने जताई नाराजगी और मुआवजे की मांग
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद शुभम कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताया. इस हादसे ने शहरी क्षेत्रों में लगने वाले हाई-स्पीड इंटरनेट बॉक्स की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना के बाद मोती नगर के अन्य निवासियों में भी अपने घरों में लगे फाइबर बॉक्स को लेकर डर का माहौल है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !