Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Jharkhand News: पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखण्ड में पुलिस नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए तत्पर दिखाई दे रही है। लगातार चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि पलामू पुलिस ने सर्च अभियान में तकरीबन एक किलो से अधिक मात्रा में अफीम जब्त की है। खबर यह भी है की यह अफीम हरियाणा भेजी जा रही थी। 
दो तस्कर हुए गिरफ्तार 
पलामू पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुरू किया था सर्च अभियान। पुलिस को सुचना मिली थी की डाल्टेनगंज स्टेशन के पास अफीम की खेप आने वाली है। सुचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और स्टेशन के पास से अफीम के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

सुचना के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी हरियाणा में तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !