Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Baharagora News: बहरागोड़ा में मिले अमेरिकी बम से चेतावनी के बावजूद ग्रामीणों की नहीं रुकी लापरवाही, खतरे से खेल रहे लोग, देखें वीडियो

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर अवैध बालू खनन के दौरान एक भारी-भरकम लोहे की संदिग्ध वस्तु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मजदूरों के औजार जब जमीन के भीतर किसी ठोस धातु से टकराए, तो गहराई तक खुदाई करने पर सिलेंडरनुमा संरचना बाहर निकली, जिसे देखकर लोग चौंक गए।

250 किलो वजनी बम होने की आशंका
करीब से देखने पर यह वस्तु बम जैसी प्रतीत हुई, जिसका वजन लगभग 250 किलोग्राम बताया जा रहा है। उस पर “AN-M64” और “Made in America” जैसे निशान भी मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के समय का अमेरिकी बम हो सकता है, जो वर्षों से जमीन में दबा हुआ था।

विशेषज्ञों की चेतावनी के बावजूद लापरवाही
जहां विशेषज्ञ इस संभावित विस्फोटक को बहुत खतरनाक बता रहे हैं, वहीं कुछ ग्रामीण इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। कई लोग इसके पास जाकर फोटो खिंचवा रहे हैं, तो कुछ इसे छूने और इधर-उधर करने की कोशिश भी कर रहे हैं। यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है।

इलाके को किया गया संवेदनशील घोषित
घटना के बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर दिया है और लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। इसके बावजूद मौके पर लोगों की भीड़ जुट रही है, जिससे स्थिति और जोखिमपूर्ण बनती जा रही है।






WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !