Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Jamshedpur Tata Motors : ऐतिहासिक वेतन समझौते के बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन नेतृत्व का भव्य स्वागत

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का ऐतिहासिक वेतन समझौते के बाद कंपनी के विभिन्न विभागों में लगातार भव्य स्वागत किया जा रहा है। रविवार को कंपनी परिसर के ईआरसी, फाउंड्री और क्यूए कॉमन सर्विसेज में सम्मान समारोह आयोजित किए गए, जहां कर्मचारियों और अधिकारियों ने यूनियन नेतृत्व के प्रति आभार जताया।


ईआरसी में आयोजित समारोह में जीएम जीवराज संधू, विष्णु दीक्षित और आंचल सिंहा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने अंगवस्त्र और फूलों की मालाओं से यूनियन नेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एस.आर. स्वाइन ने किया। पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


इस मौके पर महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि समय से पहले हुआ वेतन समझौता मजदूरों की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन के साथ वार्ता कई बार चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन निरंतर संवाद और धैर्य से सकारात्मक परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों का समर्थन और यूनियन नेतृत्व पर विश्वास ही इस सफलता की असली ताकत है। उन्होंने इसे सभी कर्मचारियों की सामूहिक जीत बताया।

फाउंड्री डिवीजन में भी यूनियन नेतृत्व का जोरदार स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सैकत भट्टाचार्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रणविजय सिंह ने दिया।

रोज हाउस स्थित क्यूए कॉमन सर्विसेज में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जीएम प्रमोद भूरे और जीएम गुलाम मंडल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों का बुके और अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।

महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि यूनियन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यूनियन भविष्य में भी मजदूरों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रहेगी और प्रबंधन के साथ सकारात्मक संवाद जारी रखेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !