Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Dhanbad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मातम

Dhanbad News: धनबाद में तेज रफ्तार की चपेट में आ कर एक युवक जान से हाथ धो बैठा। घटना शहर के 8 लेन सड़क स्थित मेडी हॉस्पिटल के समीप बुधवार को हुई है। मृतक की पहचान राजीव कुमार गिरी के रूप में हुई है और वह रियल स्टेट का काम करते थे। 
परिवार में मातम का माहौल  
काम के सिलसिले में घर से निकले राजीव को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, भीषण टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत पास के मेडी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया, जहां ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
घरवालों को अस्पताल से इस घटना कीसूचना मिली जिसके बाद परिवार में मातम का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !