Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Jamshedpur News: जुगसलाई से व्यक्ति लापता, परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत की दर्ज

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बद्रीनाथ अपार्टमेंट से एक व्यक्ति के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, 22 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे वे घर से बाहर निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

मोबाइल भी नहीं लग रहा, बढ़ी चिंता
परिवार के सदस्यों ने बताया कि घर से निकलते समय उन्होंने गार्ड को यह कहा था कि अगर उनके लिए भोजन आए तो रख लेना, वे लौटकर ले लेंगे। इसके बाद जब परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन बंद मिला।
फोन बंद मिलने के बाद जब परिजन खोजबीन की तो गार्ड ने उन्हें बताया कि वे बाहर गए हुए है। जिसके बाद शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।

शाम तक तलाश, नहीं मिला कोई सुराग
शाम करीब 6:30 बजे परिजन फिर घर पहुंचे और आसपास के लोगों व रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की सूचना
परिजनों ने जुगसलाई पुलिस स्टेशन में लिखित आवेदन देकर व्यक्ति की तलाश करने की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

लापता व्यक्ति का विवरण
लापता व्यक्ति की पहचान एन. जगदीश्वर राव के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। कद लगभग 5 फीट 4 इंच है और रंग सांवला है। वे हिंदी और तेलुगू भाषा बोलते हैं। घटना के समय उन्होंने सफेद शर्ट और नीली पैंट पहन रखी थी तथा पैरों में भूरे रंग की सैंडल थी।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

परिजनों में चिंता का माहौल
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे लगातार अपने स्तर पर भी खोजबीन कर रहे हैं और जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !