Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Dhanbad News: भीषण हादसे में दुमका सीआईडी में तैनात महिला की मौत

Dhanbad News: तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। धनबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुमका CID में तैनात एक महिला एएसआई की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
पति के साथ बाइक पर जाते हुए बनी रफ्तार का शिकार
बताया जा रहा है की, महिला एएसआई अपने पति के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से दोनों पति पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला एएसआई को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !