Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टरों काला बिल्ला लगाकर स्टाईफन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां जूनियर डॉक्टरों ने राज्य सरकार को 6 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है।अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो पूरे राज्य के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
कई वर्षों से कर रहे हैं स्टाईफन बढ़ाने की मांग
विरोध प्रकट कर रहे यह सभी लोग पेशे से चिकित्सक है। जिनका काम मरीजों की सेवा करना है। जहां जूनियर डाक्टर अपने हक को लेकर आंदोलन का राह पर चल पड़े हैं। जूनियर डॉक्टर राघवेंद्र का कहना है कि पिछले कई वर्षों से वे स्टाईफन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर स्वास्थ्य सचिव तथा स्वास्थ्य मंत्री मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं मगर हमारी मांगों पर राज्य सरकार की तरफ किसी भी तरह की पहल नहीं की जा रही है।
जहां पड़ोसी राज्यों में जूनियर डॉक्टरों का स्टाईफन 1 लाख से अधिक है। वही हमें राज्य सरकार मात्र 58,000 दे रही है। ऐसे में अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो पूरे राज्य के चिकित्सक 6 अप्रैल के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी पूरी जवाब दही स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य सरकार की होगी।