Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Jamshedpur News: टेल्को में नाबालिगों ने मचाया उत्पात, दो किशोरों को अगवा कर मारपीट और लूट की वारदात को दिया अंजाम

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझाड़ इलाके में दो किशोरों के साथ अपहरण, मारपीट और छिनतई की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़ितों में दीपक चौरसिया (16) और अभय गुप्ता शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दीपक 22 मार्च की शाम करीब 5 बजे ढोसा कॉर्नर के पास गया था, तभी कुछ नाबालिग लड़कों ने उसे घेर लिया और हथियार दिखाकर जबरन अपने साथ ले गए।

ऑर्मरी ग्राउंड के पास की गई बेरहमी से पिटाई
बताया जा रहा है कि आरोपियों के हाथ में फाइबर रॉड और धारदार हथियार थे। दीपक को ऑर्मरी ग्राउंड के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान अन्य युवक भी वहां पहुंच गए, जिससे आरोपियों की संख्या बढ़कर काफी हो गई और पीड़ित पर हमला और तेज हो गया।

दूसरे किशोर को बुलाकर बनाया निशाना
आरोपियों ने दीपक पर दबाव बनाकर उसके परिचित अभय गुप्ता को वहां बुलवाया। जैसे ही अभय मौके पर पहुंचा, उसे भी पकड़ लिया गया और उसके साथ भी मारपीट की गई।

मुंह बांधकर दूसरे स्थान पर ले गए
पीड़ित अभय के अनुसार, आरोपियों ने उसका मुंह बांधकर उसे दूसरी जगह ले जाया गया, जहां उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। हालांकि किसी तरह वह मौके से भागने में सफल रहा और अपनी जान बचाई।

मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप
इस घटना के दौरान अभय गुप्ता का मोबाइल फोन और करीब दो हजार रुपये भी छीन लिए गए। पीड़ितों का आरोप है कि यह पूरी घटना इलाके में अपना दबदबा बनाने के इरादे से अंजाम दी गई।

नाबालिगों की संलिप्तता से बढ़ी चिंता
बताया जा रहा है कि इस वारदात में शामिल अधिकांश आरोपी नाबालिग हैं और वे बिरसानगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इतनी बड़ी संख्या में नाबालिगों की संलिप्तता ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !