Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Pakur Police: पाकुड़ में देसी कट्टा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Pakur: पाकुड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा के साथ दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि नगर थाना क्षेत्र के सिद्धो कान्हु पार्क के पास दो व्यक्ति आपस में झगड़ा कर रहे हैं और उनके पास पिस्तौल भी है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस एवं टाइगर मोबाइल के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही दोनों व्यक्ति भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास से एक काले रंग का देसी कट्टा बरामद किया गया। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 मार्च 2026 को धारा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सल्फी शेख, पिता स्वर्गीय अजीमुद्दीन शेख, निवासी मनीरामपुर, थाना मुफ्फसिल, जिला पाकुड़ तथा सागिर शेख, पिता स्वर्गीय असगर शेख, निवासी अंजना, थाना मुफ्फसिल, जिला पाकुड़ शामिल हैं।
छापामारी दल में

नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अयोध्या सिंह, टाइगर मोबाइल के आरक्षी गंगा सागर साह, संतोष राम और राजेश कुमार झा शामिल थे। पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !