Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में जमीन कारोबारी का अपहरण, थर्ड डिग्री टॉर्चर कर 6 लाख के कागज पर कराया हस्ताक्षर! देखें VIDEO

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी लालटू महतो के अपहरण और बेरहमी से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुपये के विवाद में उनके परिचितों पर ही इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपहरण के बाद उन्हें थर्ड डिग्री टॉर्चर कर जबरन 6 लाख रुपये के मनी रिसीप्ट पर हस्ताक्षर करा लिए।


पीड़ित लालटू महतो के अनुसार, 20 मार्च की रात करीब साढ़े 9 बजे वह भारत पेट्रोलियम, चांदनी चौक के पास अपने परिचित अमितोष महतो उर्फ धनु के साथ मौजूद थे। इसी दौरान गोलकाटा निवासी संतोष कर्मकार अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने जबरन उन्हें कार में बैठाया और पारडीह स्थित बिग बाजार के पास विजय शर्मा के पास ले गए।


लालटू महतो का आरोप है कि वहां विजय शर्मा और उसके ड्राइवर ने भी उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उन्हें विजय शर्मा के घर ले जाया गया, जहां पूरी रात लात-घूंसों से पीटा गया। इस दौरान आरोपियों ने जबरन 6 लाख रुपये के पांच मनी रिसीव पर उनके हस्ताक्षर करा लिए।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें मुसाबनी ले जाकर रात करीब 3 बजे तक लगातार प्रताड़ित किया। पीड़ित के मुताबिक, अधमरी हालत में संतोष कर्मकार उन्हें उनके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद लालटू महतो ने अस्पताल में इलाज कराया और पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी आरोपियों की तलाश जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !