Weight Loss Drug Risk: देश में तेजी से बढ़ रहे वजन घटाने के ट्रेंड के बीच केंद्र सरकार ने GLP-1 आधारित दवाओं के गलत इस्तेमाल पर सख्ती बढ़ा दी है. दवा नियामक एजेंसियां अब इन दवाओं की बिना अनुमति बिक्री, ऑनलाइन सप्लाई और भ्रामक प्रचार पर नजर रख रही हैं.
क्या है GLP-1 दवाएं
GLP-1 एक तरह की दवा श्रेणी है, जो शरीर में भूख को नियंत्रित करने और ब्लड शुगर कम करने में मदद करती है. इसी कारण डॉक्टर इसे डायबिटीज के इलाज में देते हैं.
इन्हीं दवाओं में Ozempic और Wegovy जैसी दवाएं शामिल हैं, जिन्हें अब तेजी से वजन घटाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. जो शारीर के लिए अत्यंत हानिकारक साबित हो सकते है.
क्यों बढ़ी चिंता
कई शहरों में ये दवाएं बिना डॉक्टर की पर्ची के मिल रही हैं,
सोशल मीडिया और फिटनेस क्लीनिक में जल्दी वजन घटाने का दावा किया जा रहा है. युवाओं में इसका इस्तेमाल फैशन ट्रेंड की तरह बढ़ रहा है. डॉक्टरों के अनुसार गलत उपयोग से मतली, कमजोरी, पेट संबंधी समस्याएं और अन्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं.
सरकार की कार्रवाई
दवा दुकानों, क्लीनिक और वेयरहाउस पर निरीक्षण बढ़ाया गया. फार्मा कंपनियों को सीधे या छिपे विज्ञापन से दूर रहने के निर्देश दिए गए है. नियम तोड़ने वालों पर नोटिस, लाइसेंस रद्द और जुर्माना जैसे होगी कड़ी कार्रवाई. इसके साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी तेज की जा रही है.
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि GLP-1 दवाएं केवल चिकित्सकीय जरूरत में और डॉक्टर की निगरानी में ही दी जानी चाहिए. सिर्फ वजन घटाने के लिए इनका खुद से उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है.
लोगों के लिए जरूरी सलाह
बिना डॉक्टर की सलाह कोई भी weight loss दवा न लें
“जल्दी पतला होने” वाले विज्ञापनों से सावधान रहें
किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले सही जानकारी और जांच जरूरी है.
GLP-1 दवाओं का बढ़ता चलन अब स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बन गया है. सरकार की सख्ती का मकसद लोगों को गलत जानकारी और खतरनाक प्रयोग से बचाना है. जागरूक रहकर ही ऐसे जोखिम से बचा जा सकता है.