Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Delhi Budget 2026: महिलाओं के लिए "पिटारा" खुला, हर महीने 1500 रुपये और "लखपति योजना" की बड़ी सौगात

Delhi Budget: दिल्ली सरकार ने अपना नया बजट पेश किया है, जिसमें महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। “महिला सम्मान योजना” के तहत अब महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

अवैध कॉलोनियों और बुनियादी सुविधाओं पर सरकार का फोकस
बजट में अवैध कॉलोनियों के लिए 800 करोड़ और दिल्ली जल बोर्ड के लिए 9000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। सरकार का दावा है कि दिल्ली में 100 फीसदी बिजली और ज्यादातर घरों तक पानी पहुंच चुका है।

दिल्ली की अर्थव्यवस्था मजबूत, प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा
बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया गया, जिसमें बताया गया कि दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय देश के औसत से करीब ढाई गुना ज्यादा है। यानी हर व्यक्ति की औसत आय करीब 5.1 लाख रुपये सालाना हो सकती है। इसके साथ ही दिल्ली की अर्थव्यवस्था यानी GSDP में भी करीब 9.4 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है।

परिवहन सुधार पर सरकार का बड़ा जोर
दिल्ली की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र का है, जो 86 फीसदी से भी ज्यादा है। सरकार ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान परिवहन पर दिया गया है। मेट्रो का विस्तार किया जाएगा, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ेगी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा जारी रहेगी।

हरित क्षेत्र और सेवाओं में सुधार का दावा
सरकार का कहना है कि दिल्ली में अब 100 फीसदी घरों तक बिजली पहुंच चुकी है और करीब 93.5 फीसदी घरों में पाइप से पानी मिल रहा है। साथ ही हरित क्षेत्र यानी ग्रीन एरिया भी बढ़ा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सुधार का दावा किया गया है।

महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, फ्री यात्रा और गैस सिलेंडर का ऐलान
अब बात करें महिलाओं से जुड़े बड़े ऐलानों की।
“महिला सम्मान योजना” के तहत हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। सरकार ने बताया कि होली के मौके पर 853 रुपये पहले ही महिलाओं के खातों में भेजे जा चुके हैं।

इसके अलावा, होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने के लिए 260 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के लिए 450 करोड़ रुपये दिए गए हैं। खास बात ये है कि अब बसों में महिलाओं के साथ-साथ ट्रांसजेंडर समुदाय को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

"दिल्ली लखपति योजना” का बड़ा ऐलान
सरकार ने एक और नई योजना “दिल्ली लखपति योजना” शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत दिल्ली में जन्म लेने वाली बेटियों के लिए जन्म से लेकर पढ़ाई पूरी होने तक पैसे जमा किए जाएंगे। और जब बेटी ग्रेजुएशन पूरी करेगी, तब उसे करीब 1.2 लाख रुपये दिए जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !