Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Jamshedpur Birsanagar News: गिरवी रखी बुलेट वापस मांगने पर युवक की पिटाई, 20 फीसदी ब्याज के फेर में फंसी बाइक

Jamshedpur Birsanagar News: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में कर्ज और ब्याज के विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित प्रदीप लोहार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसने अपनी बुलेट बाइक (नंबर: JH05-DJ-1678) एक परिचित के पास गिरवी रखकर 20 प्रतिशत के भारी ब्याज पर 1 लाख रुपये उधार लिए थे. आरोप है कि जब प्रदीप अपनी बाइक वापस मांगने गया, तो आरोपी ने पैसे लेने के बावजूद टालमटोल शुरू कर दी और बाइक देने से साफ मना कर दिया.

गाली-गलौज और मारपीट के बाद थाना पहुंचा पीड़ित
घटना बुधवार की बताई जा रही है. प्रदीप का आरोप है कि जब उसने अपनी संपत्ति पर हक जताया, तो आरोपी ने आपा खो दिया और उसके साथ जमकर गाली-गलौज की. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने प्रदीप के साथ मारपीट भी की, जिससे उसे चोटें आई हैं. किसी तरह वहां से बचकर निकले युवक ने सीधे बिरसानगर थाना पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है.

पीड़ित ने लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि वह पहले भी आरोपी को पैसे दे चुका था, लेकिन आरोपी की नीयत उसकी कीमती बाइक पर खराब हो गई थी. प्रदीप ने पुलिस को बाइक के कागजात और लेनदेन के विवरण सौंपते हुए अपनी गाड़ी वापस दिलाने की मांग की है. बिरसानगर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !