Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Dhanbad News: रिहायशी इलाके में लगी आग, दमकल की तेजी से बड़ा हादसा टला

Dhanbad News: शहर के सदर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही इलाके के लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि यह आग मनोरमा सिंह के आवास में लगी थी। 
स्थानीय लोगों की सुचना पर दमकल ने आग पर पाया काबू 
जानकारी के अनुसार आग फैलती देख कर स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग से घर में रखा सामान जैसे गद्दा, अलमारी और बाकि घरेलु सामान जल गया है।
आग लगने के पुख्ता कारणों का तो पता नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है की पूजा के दौरान कपूर की वजह से आग भड़की हो सकती है ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !