Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Tata UISL Electricity: आदित्यपुर में बिजली की घरेलू दर में 8 पैसे की वृद्धि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ₹3.32 से बढ़कर ₹3.40 प्रति यूनिट

Saraikela: सरायकेला खरसवां जिले के उपभोक्ताओं के लिए भी टाटा स्टील यूआईएसएल की बिजली आदित्यपुर समेत अन्य जगहों पर महंगी होगी। वहां शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा शुल्क ₹3.32 से बढ़कर ₹3.40 प्रति यूनिट, जबकि हाई टेंशन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ₹3.16 से ₹3.35 प्रति यूनिट किया गया है।
कमर्शियल शहरी उपभोक्ताओं के लिए दर ₹4.23 से बढ़कर ₹4.30 प्रति यूनिट, एलटी इंडस्ट्रियल के लिए ₹4.59 से ₹4.70 प्रति यूनिट तथा हाई टेंशन सेवाओं के लिए ₹5.00 से ₹5.15 प्रति यूनिट निर्धारित की गई है। स्ट्रीट लाइट के लिए दर ₹5.36 से बढ़कर ₹5.50 प्रति यूनिट कर दी गई है। 5 दिनों के भीतर बिल भुगतान करने पर 2% रिबेट मिलेगा। प्रीपेड मीटर अपनाने वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा शुल्क पर 3% की छूट दी जाएगी और एक महीने के भीतर सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस किया जाएगा।

टाटा पावर कंपनी के जेनरेशन टैरिफ मंजूर

वित्तीय वर्ष 2024-25 टू अप लगभग पूर्ण रूप से मंजूर हो गया है। 2026-27 से 2030-31 तक एआरआर में यूनिट-2 के एआरआर 2026-27 में 385.81 करोड़ (प्रस्तावित 371.64 करोड़) और यूनिट थ्री में 2026-27 में 381.57 करोड़ (प्रस्तावित 386.50 करोड़) रुपए है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !