Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Jharkhand News: सहायक आचार्य भर्ती विवाद पर हाईकोर्ट सख्त, 32 याचिकाओं का हुआ निपटारा

Jharkhand News: सहायक आचार्य नियुक्ति से जुड़े मामलों पर झारखंड हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई जारी है. न्यायाधीश आनंद सेन की अदालत में इस मामले को लेकर कई याचिकाओं पर विस्तार से विचार किया गया.


कई मामलों का हुआ समाधान

सुनवाई के दौरान कुल 40 याचिकाओं में से करीब 32 मामलों को अदालत ने निपटा दिया. बाकी मामलों पर आगे भी सुनवाई जारी रहने की संभावना है.

अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल
कई अभ्यर्थियों ने अदालत में दावा किया कि उनके अंक चयनित उम्मीदवारों से ज्यादा हैं, इसके बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई. वहीं कुछ उम्मीदवारों ने यह भी कहा कि जरूरी दस्तावेज होने के बावजूद उनका चयन नहीं हुआ.

जेएसएससी ने दिया जवाब
मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के अधिकारी भी अदालत में मौजूद रहे. आयोग की ओर से सभी संबंधित दस्तावेज पेश किए गए और बताया गया कि जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ, उनके अंक अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों से कम थे.

दस्तावेजी विवाद पर निर्देश
जिन मामलों में दस्तावेजों को लेकर विवाद था, उन पर अदालत ने जेएसएससी के सचिव को उचित फैसला लेने का निर्देश दिया है.
सुनवाई के दौरान अधिवक्ता संजय पिपरवार और अधिवक्ता प्रिंस ने आयोग की तरफ से मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !