Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Jamshedpur Delhi Police : दिल्ली पुलिस का जमशेदपुर में छापा, 10 करोड़ की साइबर ठगी मामले में जमशेदपुर, जादूगोड़ा और देवघर से तीन गिरफ्तार

Jamshedpur : देशभर में फैले एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा करते हुए नई दिल्ली के साउथ वेस्ट दिल्ली साइबर थाना की पुलिस ने झारखंड में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी में शामिल होने का आरोप है।


पुलिस ने जमशेदपुर के सीतारामडेरा, पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्र जादूगोड़ा और देवघर में एक साथ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। जादूगोड़ा से इचड़ा निवासी राज भगत को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी सीतारामडेरा से पकड़ा गया। वहीं, इस गिरोह के सरगना को देवघर से गिरफ्तार किया गया है।


इस मामले में दक्षिण पश्चिम दिल्ली साइबर थाना में केस संख्या 118/2026 दर्ज किया गया है। 16 मार्च को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308, 318(4), 319 और 340 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दिल्ली पुलिस ने स्थानीय जादूगोड़ा पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए राज भगत को गिरफ्तार किया और घाटशिला थाना के माध्यम से ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गई। इसी तरह सीतारामडेरा से पकड़े गए आरोपी को भी जमशेदपुर कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर ले जाया गया।

सूत्रों के अनुसार, राज भगत की जादूगोड़ा के एक मुखिया के साथ हाल के दिनों में करीबी संबंध थे। पुलिस को आशंका है कि इस कनेक्शन के जरिए उसे कई अहम जानकारियां मिली होंगी। साथ ही जमीन की खरीद-बिक्री में भी दोनों की साझेदारी की बात सामने आ रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !