Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Jamshedpur News: साकची में बन रही नई लाइब्रेरी का DC ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का निर्देश

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची इलाके में बन रही नई लाइब्रेरी का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइब्रेरी का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए और इसके उद्घाटन में कोई देरी न हो।

लाइब्रेरी में बेहतर सुविधाओं पर जोर
उन्होंने यह भी कहा कि लाइब्रेरी में सभी जरूरी सुविधाएं अच्छी गुणवत्ता के साथ उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि यहां पढ़ने आने वाले छात्र और आम लोग आसानी से पढ़ाई कर सकें और उन्हें एक अच्छा माहौल मिले।

निर्माण कार्य तेज करने और समय पर पूरा करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति भी देखी और बाकी बचे काम को तय समय के अंदर पूरा करने के लिए कहा। इस मौके पर धालभूम के एसडीओ अर्णव मिश्रा, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !