Jharkhand News: - कोडरमा में बुधवार रात हाथी ने एक महिला और एक पुरुष को कुचल कर मार डाला है। जानकारी के मुताबिक रात 8 बजे हाथी मरियमपुर के पास देखा गया था ,जहां पहले उसने एक महिला को कुचल दिया, वही वहां से भगाने के क्रम में बोनाकाली महिला कॉलेज के पास हाथी ने 40 वर्षीय बालेश्वर सोरेन को भी कुचलकर मार डाला। कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के बोनाकाली और मरियमपुर में हाथी के दस्तक देने से लोग दहशत में है।
विभाग के पास पर्याप्त इंतजाम नहीं, ग्रामीणों का आरोप
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथियों को ज्यादा दूर खदेड़ने में नाकाम रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अभी भी एक हाथी मरियमपुर से सटे जंगलों में छिपा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ हाथियों का एक झुंड भी बागीटांड से सटे कोडरमा घाटी के जंगलों में देखे जाने की सूचना है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की टीम के पास हाथियों को खदेड़ने के लिए कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं है। सूचना मिलने के बाद टीम पहुंची जरूर, लेकिन एक टॉर्च के सहारे हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया जाता रहा । हांथी अभी भी पास के जंगल मे छिपा है और कभी भी आतंक मचा सकते हैं। वन विभाग के रेंजर राम बाबू ने बताया कि जंगली हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं ,टीम हाथियों को लोकेट करने में लगी हैं ।वही उन्होंने कहा कि मृतक को 4 लाख मुआवजा देने का प्रावधान हैं और अभी फिलहाल मृतक के परिजनों को 25 हजार मुआवजा दिया गया हैं।