Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Ranchi Breaking: क्रिकेट खेलने के दौरान बढ़ा विवाद, चली गोली

Ranchi Breaking: पंडरा इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना मे गोली चलने की खबर आई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
खेल खेल मे बढ़ा विवाद 
जानकारी के अनुसार, स्थानीय स्तर पर क्रिकेट मैच खेला जा रहा था, तभी किसी बात को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।


इसी दौरान अचानक फायरिंग की घटना हुई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !