Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Jharkhand News: जामताड़ा प्रशासनिक कार्रवाई में सिटी अस्पताल सील, डीसी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Jharkhand News: जामताड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी अस्पताल जामताड़ा को सील कर दिया है। यह कार्रवाई बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के निरीक्षण के बाद उनके निर्देश पर गुरुवार को की गई।
औचक निरिक्षण मे मिली कई खामियां 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को उपायुक्त द्वारा सिटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर खामियां पाई गईं, जिससे उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अस्पताल को तत्काल सील करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा संबंधित कर्मचारियों के लाइसेंस रद्द करने का भी निर्देश दिया गया था।

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में गुरुवार को अंचल अधिकारी सह बीडीओ ओबीश्वर मुर्मू के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम सिटी अस्पताल पहुंची। टीम के साथ सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रशासन ने सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अस्पताल को सील कर दिया।

अंचल अधिकारी ओबिश्वर मुर्मू ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर जारी पत्र के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल लगभग 90 प्रतिशत अस्पताल को सील किया गया है। चार मरीजों का सीजर किए जाने पर इसी को देखते हुए 10 प्रतिशत हिस्से को अस्थायी रूप से छोड़ा गया है। वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद अस्पताल को पूरी तरह बंद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी जांच जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !