Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Jharkhand News: 29 मार्च से रांची एयरपोर्ट का नया समर शेड्यूल लागू, 20 से ज़्यदा उड़ानों से देश के बड़े शहरों से मजबूत कनेक्टिविटी

Jharkhand News: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 29 मार्च 2026 से समर शेड्यूल लागू किया जा रहा है. इस नए शेड्यूल के तहत हर दिन 20 से ज्यादा फ्लाइट्स का संचालन होगा, जिससे यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों के लिए बेहतर और नियमित कनेक्टिविटी मिलेगी.


सुबह के समय ज्यादा फ्लाइट्स

नए शेड्यूल के अनुसार, सुबह 7:55 बजे पहली फ्लाइट पुणे से रांची पहुंचेगी और फिर बेंगलुरु के लिए रवाना होगी. इसके बाद 8 बजे से 10 बजे के बीच कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए लगातार कई फ्लाइट्स उपलब्ध रहेंगी.
• 08:05 – कोलकाता से रांची (ATR-72)
• 08:20 – मुंबई से रांची (B737-800)
• 08:30 – दिल्ली से रांची (A320)
• 08:55 – बेंगलुरु से रांची

सुबह के समय सबसे ज्यादा उड़ानों का दबाव रहेगा, जिससे बिजनेस और ऑफिस यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

दोपहर में भी जारी रहेगा उड़ानों का सिलसिला
दोपहर 11 बजे से लेकर 3 बजे तक हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद, पटना और दिल्ली के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध रहेंगी.
• 11:10 – हैदराबाद
• 13:10 – मुंबई
• 13:25 – अहमदाबाद से पटना कनेक्टिंग फ्लाइट
• 14:15 – दिल्ली
• 15:20 – कोलकाता

इस दौरान भी लगभग हर घंटे फ्लाइट्स का संचालन होगा.

शाम और रात में भी कई विकल्प
शाम 4 बजे के बाद भी यात्रियों के लिए कई उड़ानें उपलब्ध रहेंगी.
• 16:20 – बेंगलुरु
• 17:45 – कोलकाता
• 18:20 – भुवनेश्वर (कुछ दिन ही)
• 19:10 – चेन्नई
• 19:20 – पटना से अहमदाबाद
• 20:00 से 21:25 – दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता के लिए कई फ्लाइट्स

आखिरी फ्लाइट रात 9:25 बजे कोलकाता के लिए निर्धारित है.

किन शहरों से सीधी कनेक्टिविटी
इस समर शेड्यूल में रांची से इन शहरों के लिए सीधी या कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिलेंगी:- दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, पटना, अहमदाबाद, पुणे और भुवनेश्वर.

हफ्ते के कितने दिन उड़ानें
अधिकांश फ्लाइट्स सप्ताह के सातों दिन (सोमवार से रविवार) चलेंगी. हालांकि, कुछ फ्लाइट्स जैसे भुवनेश्वर रूट की उड़ानें सीमित दिनों (जैसे मंगलवार, गुरुवार, शनिवार) को ही संचालित होंगी.

यात्रियों को क्या होगा फायदा
नए शेड्यूल से रांची की एयर कनेक्टिविटी पहले से ज्यादा मजबूत होगी.
• बिजनेस यात्रियों को ज्यादा विकल्प
• छात्रों और मरीजों को आसान यात्रा
• कनेक्टिंग फ्लाइट्स से अन्य शहरों तक पहुंच आसान

कुल मिलाकर, 29 मार्च से लागू यह समर शेड्यूल रांची एयरपोर्ट को देश के बड़े शहरों से और बेहतर तरीके से जोड़ने वाला साबित होगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !