Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Ranchi News: बिजली वितरण निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो जीएम स्तर के अधिकारियों का तबादला

Ranchi News: बिजली वितरण निगम ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जीएम स्तर के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस संबंध में निगम की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है.


दो अधिकारियों का तबादला

जारी आदेश के मुताबिक, श्रवण कुमार को मेदिनीनगर (पलामू) एरिया बोर्ड का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे निगम मुख्यालय में एपीटी (APT) महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे.

वहीं, सुनील कुमार को अब मुख्यालय में महाप्रबंधक (तकनीकी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके नए पदस्थापन के बाद निगम के तकनीकी कार्यों को और बेहतर ढंग से संचालित करने की उम्मीद जताई जा रही है.

निगम प्रबंधन का मानना है कि इस बदलाव से कार्य व्यवस्था में सुधार होगा और बिजली आपूर्ति से जुड़े कामकाज को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !