Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Ranchi News: रांची में रामनवमी जुलूस से पहले फ्लैग मार्च, सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक चौकसी, नशा और अवांछित तत्वों पर सख्त कार्रवाई का एलान

Ramnavmi High Alert: रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह चौकस है। पहले जिन लोगों ने समाज में अशांति फैलाई है, उन पर खास नजर रखी जा रही है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट भी पुलिस देख रही है। जिसके लिए एक स्पेशल टीम भी बनाई गई है। पुलिस का साफ कहना है कि अगर कोई भी अशांति फैलाने की कोशिश करेगा, तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

सोशल मीडिया पर भी नजरे 
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि इस बार सोशल मीडिया पर खास ध्यान रहेगा। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल लगातार काम कर रही है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि कोई भी अफवाह या विवादित वीडियो या मैसेज मिले तो उसे फॉरवर्ड न करें। इसके लिए पुलिस हेल्पलाइन या नज़दीकी थाने में इसकी जानकारी दें।

फ्लैग मार्च कर लोगों से अपील की
रांची पुलिस ने रामनवमी जुलूस से पहले फ्लैग मार्च निकाला। अलबर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, पत्थलकुदवा, चर्च रोड, थड़पखना मस्जिद और लालपुर जैसे इलाकों में पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बाइक दस्ता के साथ लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, चुटिया, डोरंडा, सदर और बरियातू थाना क्षेत्र में मार्च किया। इस दौरान संवेदनशील जगहों और जुलूस मार्ग पर ड्रोन की मदद से सुरक्षा की निगरानी की गई। सभी पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी के लिए ब्रीफ किया गया।

शहर और ग्रामीण इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था के हाई अलर्ट
शहर में शोभायात्रा मार्ग और संवेदनशील जगहों पर हर जगह पुलिस निगरानी करेगी। निगम क्षेत्र के बाहर ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इस बार करीब 3,000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। 700 कनिष्ठ पुलिस अधिकारी और कई दंडाधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

शहरी इलाके में लगभग 2,200 और ग्रामीण इलाके में 800 पुलिसकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। पारा मिलिट्री फोर्स और अन्य पुलिसकर्मी 26 मार्च से ड्यूटी पर रहेंगे। सुरक्षा के लिए पांच ड्रोन टीम शहर के प्रमुख इलाकों और शोभायात्रा मार्ग पर निगरानी करेंगी।

थानावार गश्त तेज, नशा और अवांछित तत्वों पर सख्त कार्रवाई
शहर के सभी थाना क्षेत्रों में गश्त और तेज होगी। खुले मैदान, चौक-चौराहे और आम जगहों पर पुलिस निगरानी बढ़ाई जाएगी, नशा करने वालों और अवांछित तत्वों पर भी इस दौरान सख्त कार्रवाई होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !