Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Tatanagar Railway News: टाटानगर से चलने वाली ट्रेनों में एलएचबी कोच की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Tatanagar: टाटानगर स्टेशन पर रेलकर्मियों ने जयनगर और गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस के लिए एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) मॉडल के आधुनिक कोच लगा दिए हैं। बीती रात इन ट्रेनों में नए कोच का बोर्ड भी स्थापित कर दिया गया, जिससे इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही नई सुविधा मिलने लगेगी।

चरणबद्ध तरीके से लागू होगा बदलाव
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार से टाटानगर से जयनगर और थावे-छपरा एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस में 29 मार्च से और टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस में 30 मार्च से इन आधुनिक कोचों का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

एलएचबी कोच से बढ़ेगी सुरक्षा और आराम
एलएचबी कोच पुराने आईसीएफ कोच के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक माने जाते हैं। इनमें बेहतर सस्पेंशन, अधिक स्पीड क्षमता और दुर्घटना के समय कम नुकसान होने जैसी विशेषताएं होती हैं।

बिहार रूट के यात्रियों को होगा लाभ
इन ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए जाने से बिहार रूट पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे न केवल यात्रा अधिक सुरक्षित होगी, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा भी अधिक आरामदायक हो जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !