Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Jamshedpur News: रामनवमी पर भक्ति व शौर्य का संगम, वातावरण में जय श्रीराम की गूंज

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में शुक्रवार को रामनवमी पर भक्ति और शौर्य का संगम देखने को मिला। चैत्र नवरात्र के मद्देनजर दुर्गा मंदिरों व रामनवमी को लेकर हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूरा क्षेत्र केसरिया ध्वजों और जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय हो उठा।
सभी चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
प्रखंड के खांडामौदा, दारिशोल, पांचरूलिया, जगन्नाथपुर व आडंग में भव्य रामनवमी जुलूस निकाले गए। जुलूस में शामिल युवाओं ने हाथ में तलवार, लाठी और पारंपरिक शस्त्र लेकर हैरतअंगेज करतब दिखाए। दारिशोल में जुलूस हनुमान मंदिर से निकलकर सर्विस रोड होते हुए गांव का भ्रमण कर पुनः मंदिर आकर समाप्त हुआ। वहीं, खांडामौदा में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर के पास पूजा स्थल पर समापन हुआ।

सुरक्षा के मद्देनजर बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल की तैनाती रही। खांडामौदा श्री जय बजरंगबली अखाड़ा के कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ केशव भारती, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार व आरएसएस के मनोज गिरि शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष शिवशंकर माईती, मुखिया पंचानन मुंडा, सचिव निलेश बेरा समेत दिलीप बेरा, सुशांत माईती और शशांक शेखर पाल का अहम योगदान रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !