Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Jharkhand News: साइबर गिरोह का पर्दा फाश, छापेमारी में 5 गिरफ्तार

Jharkhand News: देवघर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। डीएसपी राजा उम्र मिश्रा के नैतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को एक साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छापेमारी में चार पारधियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बन कर करते थे फ्रॉड 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी फर्जी सरकारी कर्मचारी, बैंक अधिकारी और कस्टमर केयर कर्मचारी बन कर लोगों से ठगी करते थे। आरोपों पीएम किसान योजना के लाभुकों को लिंक भेज कर बैंक डिटेल्स हासिल करते थे साथ ही फाइनेंस अधिकारी बन कर लोन दिलाने के झांसे में फसाते और ठगी का शिकार बनाते थे। वहीं कुछ मामलों में पेटीएम कर्मचारी बन कर कैशबैक का लालच दे कर गिफ्ट कार्ड बनवाते थे और उसे रिडीम कर पैसे निकालते थे। 


गिरफ्तार हुए आरोपियों में दिनेश दास, पंकज दास, विकास कुमार और पैंतीस कुमार शामिल हैं। ये सभी अपराधी देवघर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इनके पास से पांच मोबाइल और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !