Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Jamshedpur News: हजारीबाग नाबालिग से दुष्कर्म मामले को लेकर शहर में महिलाओं का धरना प्रदर्शन

Jamshedpur News: भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा द्वारा हजारीबाग की घटना के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन उपयुक्त  कार्यालय पर  किया गया। इस धरने में स्थानीय विधायक पूर्णिमा साहू भी शामिल हुईं। बता दें की हजारीबाग में बीते मंगलवार को हुई दरिंदगी और हैवानियत भरी इस घटना के बाद भी अब तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है, इसी के विरोध में जमशेदपुर में भी विरोध शुरू हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारीबाग में भी आज बंद बुलाया गया है। 
विरोध प्रदर्शन के दौरान भावुक हुई पूर्णिमा साहू 
धरना के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अपने संबोधन में उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए न्याय की मांग की। इस दौरान वे भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने सरकार से जल्द न्याय सुनिश्चित करने की अपील
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !