Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Financial Year End: टैक्स बचाने का आखिरी मौका, वित्त वर्ष खत्म होने से पहले करे ये जरूरी काम

Financial Year End: आज 31 मार्च 2026 को वित्त वर्ष 2025-26 खत्म हो रहा है। ऐसे में आपकी फाइनेंशियल हेल्थ से जुड़े कुछ जरूरी काम जिन्हें अभी निपटाना बहुत जरूरी है। अगर ये काम आज नहीं किए, तो बाद में आपको टैक्स, ब्याज या पेनल्टी का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

एडवांस टैक्स चेक करें
अगर आपका सालाना टैक्स 10,000 रुपये से ज्यादा है, तो एडवांस टैक्स जमा करना जरूरी है। कई लोग इसे भूल जाते हैं, लेकिन देर होने पर ब्याज लग सकता है। इसलिए अभी अपना टैक्स कैलकुलेशन करें और जो भी बकाया है, उसे आज ही जमा कर दें।

टैक्स बचाने का आखिरी मौका
अगर आप अपने पुराने टैक्स सिस्टम में हैं, तो अभी भी टैक्स बचाने का मौका है। आप इन चीज़ों में निवेश करके टैक्स कम कर सकते हैं।
PPF, ELSS, NSC, टैक्स सेविंग FD
लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम
NPS में अतिरिक्त निवेश
हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम
इनका फायदा उठाकर आप अपनी टैक्स की दरें कम कर सकते हैं।

नौकरी बदलने वाले ध्यान दें
अगर आपने इस साल नौकरी बदली है, तो अपने नए ऑफिस को पिछली नौकरी की सैलरी की जानकारी जरूर दें। ऐसा न करने पर ITR भरते समय आपको अतिरिक्त टैक्स देना पड़ सकता है।

PPF और सुकन्या खाता एक्टिव रखें
अगर आपने PPF या सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोला है, तो सालाना न्यूनतम जमा राशि डालना न भूलें। नहीं तो खाता निष्क्रिय हो सकता है और उसे एक्टिव कराने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

MSME पेमेंट समय पर करें
अगर आप बिजनेस करते हैं और छोटे-मोटे उद्योगों से सामान या सेवाएं लेते हैं, तो उनका भुगतान समय पर करें। देर से भुगतान करने पर खर्च का टैक्स फायदा नहीं मिलेगा और टैक्स देनदारी बढ़ सकती है।

कैपिटल गेन और लॉस पर ध्यान दें
आज अपने निवेश का पूरा हिसाब देखें। शेयर या म्यूचुअल फंड में मुनाफा या नुकसान हुआ है, इसे देखें। अगर नुकसान हुआ है, तो इसे मुनाफे के साथ एडजस्ट करके आप टैक्स बचा सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !