Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

National News: दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, लश्कर मॉड्यूल का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

National News: राजधानी नई दिल्ली में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक खतरनाक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए इसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं, जिससे साफ है कि साजिश काफी बड़ी थी.
धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर भी रखी गई थी नजर 
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, उसने राजधानी के कई अहम स्थानों की रेकी की थी. इनमें कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल और छतरपुर मंदिर जैसे धार्मिक स्थल शामिल हैं. इतना ही नहीं, उसने कनॉट प्लेस जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके को भी निशाने पर लेने की योजना बनाई थी. इन सभी जगहों की जानकारी वह अपने पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेज रहा था.

नए आतंकी नेटवर्क की तैयारी
जांच में यह भी सामने आया है कि लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआई(ISI) मिलकर बांग्लादेश में एक नया आतंकी संगठन खड़ा करने की कोशिश में हैं. बताया जा रहा है कि यह संगठन टीआरएफ की तर्ज पर तैयार किया जा रहा था, जिससे भारत में गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके.

देशभर में फैलाया गया था नेटवर्क
इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली पुलिस ने देश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर कुल 8 आतंकियों को पकड़ा है. गिरफ्तारियां दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु के तिरुप्पुर से की गई. जांच एजेंसियों के मुताबिक, इनमें से अधिकांश आरोपी बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो अवैध रूप से भारत में घुसे थे.

पोस्टर से खुली साजिश की सारे पहलू 
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब जनपथ मेट्रो स्टेशन के पास भड़काऊ पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिली. इन पोस्टरों में कश्मीर से जुड़े संदेश और मारे गए आतंकी की तस्वीरें थीं. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ऐसे पोस्टर शहर के अन्य इलाकों में भी लगाए गए थे, जिसके बाद मामला और भी गंभीर हो गया.

तकनीकी जांच के दौरान मिला सुराग
मामले की जांच स्पेशल सेल को सौंपे जाने के बाद टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और खुफिया इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. जांच के दौरान सुराग कोलकाता तक पहुंचे, जहां दो संदिग्धों को पकड़ा गया. इसके बाद तिरुप्पुर में कार्रवाई कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

समय रहते, बहुत बड़ी आतंकी हमला को टाल गया 
पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़े आतंकी हमले को टाल दिया गया. इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है.

दिल्ली में सामने आई यह साजिश एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा अलर्ट है. हालांकि समय पर कार्रवाई से खतरा टल गया, लेकिन यह घटना बताती है कि आतंकी संगठन लगातार नए तरीके अपनाकर देश को निशाना बनाने की कोशिश में हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !