Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Dhurandhar 2 Box Office Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने तोड़ा KGF 2 का रिकॉर्ड, 12 दिन में 872 करोड़ का धमाका, बनी तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

Box Office Update: रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर 2” बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। रिलीज के 12 वें दिन फिल्म ने 25.30 करोड़ रुपये कमाए और कुल कलेक्शन 872.17 करोड़ रुपये तक पहुँच गया। इस तरह फिल्म ने KGF 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। फैन्स का क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है। हालांकि दूसरे सोमवार को कमाई थोड़ी कम हुई, लेकिन फिल्म ने फिर भी शानदार प्रदर्शन किया।

12 दिन में 872 करोड़ पार
पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ का कलेक्शन हुआ था। उसके बाद दूसरे वीकेंड में भी फिल्म ने धमाल मचाया। 9 वें दिन 41.75 करोड़, 10 वें दिन 62.85 करोड़, 11 वें दिन 68.10 करोड़ और 12 वें दिन 25.30 करोड़ की कमाई हुई। कुल 12 दिनों में फिल्म ने 872.17 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

KGF 2 को पीछे छोड़ा
“धुरंधर 2”ने KGF Chapter 2 के 859.70 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत में तीसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब इसके आगे सिर्फ बाहुबली 2 (1030.42 करोड़) और पुष्पा 2 (1234.10 करोड़) हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

900 करोड़ क्लब के करीब
अब “धुरंधर 2” सिर्फ 28 करोड़ की दूरी पर है 900 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए। माना जा रहा है कि अगले एक से दो दिन में ये भी हो सकता है और फिल्म बॉलीवुड की पहली 900 करोड़ी फिल्म बन सकती है।

अंडरकवर मिशन और रणवीर की धमाकेदार परफॉर्मेंस
फिल्म की कहानी अंडरकवर एजेंट हमजा अली मजारी के इर्द-गिर्द घूमती है। हमजा दुश्मन देश में जाकर आतंकियों के नेटवर्क को खत्म करने का मिशन करता है। फिल्म में दमदार एक्शन, इमोशनल बैकस्टोरी और रणवीर सिंह की शानदार परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया।

दरअसल ये है कि कंटेंट और स्टार पावर की ताकत आज भी इस फिल्मों को और ब्लॉकबस्टर बना सकती है, और “धुरंधर 2”इसका जीता-जागता उदाहरण है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !