Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Koderma Fire Incident: कोडरमा में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लगभग 50 लाख लाखों का हुआ नुकसान

Koderma: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के करमा गांव में मंगलवार तड़के एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने से भारी संपत्ति जलकर राख हो गई। यह गोदाम स्थानीय निवासी जफीर अंसारी का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग तीन बजे तेज रोशनी और आवाज के साथ आग फैल गई, जिसने तुरंत गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

हाई टेंशन तार से शॉर्ट सर्किट की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली तार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। चिंगारी गिरते ही लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री से भरे गोदाम में आग तेजी से फैल गई। आस-पास के लोग आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन गोदाम में भारी मात्रा में लकड़ी होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

दमकल ने चार घंटे में पाया काबू
घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग चार घंटे में आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा अधिकांश फर्नीचर, लोहे की अलमारियां, फ्रिज और कूलर जैसे महंगे सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। जफीर अंसारी ने बताया कि इस आगजनी में लगभग 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

गोदाम मालिक की प्रतिक्रिया
जफीर अंसारी ने बताया कि घटना के समय वह हजारीबाग जिले के बरही में एक शादी में गए थे। सूचना मिलते ही वे तुरंत लौटे, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। उन्होंने कहा कि गोदाम में लकड़ी का फर्नीचर, घरेलू उपकरण और अन्य सामग्री रखी थी, जो पूरी तरह जल गई।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव ने कहा कि जफीर अंसारी के मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार गुजरता है, जिसकी शिकायत कई बार विभाग से की गई थी। विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न होने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !