Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

BREAKING: रांची में दर्दनाक सड़क हादसा, पतरातु घूमने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत

BREAKING: रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के टीओपी के पास आज सुबह लगभग 6:00 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक अपने दो दोस्तों के साथ पतरातु घूमने के लिए अलग-अलग बाइक पर निकले थे। जैसे ही वह अपनी बाइक (JH 01FU 6236) से टीओपी के समीप पहुंचे, तेज रफ्तार ट्रेलर (NL 01AH 3355) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

युवक की मौके पर मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 25-26 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रेलर को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

सड़क सुरक्षा की चेतावनी
स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों ने इस हादसे को लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति चेतावनी दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजह और ट्रेलर चालक की जिम्मेदारी स्पष्ट करने के लिए सघन जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !