Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Dhanbaad News: धनबाद में देर रात डकैती, बच्चों को बंधक बना रिटायर्ड हवलदार के घर से लाखों की लूट

Dhanbad News: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज डकैती की घटना सामने आई है. मिश्रीडीह मोड़ के पास अपराधियों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया और लाखों की नकदी व गहनों की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए.
घर में घुसकर परिवार को बनाया बंधक
जानकारी के अनुसार, करीब 10 की संख्या में आए अपराधी सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसे. उन्होंने घर में मौजूद बच्चों को अपने कब्जे में लेकर परिवार के अन्य सदस्यों को डराया-धमकाया और लूटपाट की. डकैतों ने करीब 3.5 लाख रुपये नकद और लगभग 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए.

सीसीटीवी तोड़कर ले गए डीवीआर
यह घर रिटायर्ड हवलदार कैलाश प्रसाद मिश्रा का बताया जा रहा है. वारदात के बाद अपराधियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि कोई सबूत न बच सके.

घटना के वक्त छत पर सो रहे थे घर के मालिक 
घर के मालिक के अनुसार, वे रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे. उन्हें आशंका है कि अपराधियों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके कारण उन्हें घटना की भनक नहीं लगी.

पुलिस की जांच जारी, इलाके में फैला दहशत का माहौल 
घटना की सूचना रात करीब 2 बजे पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस सुबह करीब साढ़े चार बजे मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !