Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Tata Steel Bearings Division: टाटा स्टील के बियरिंग डिवीजन में TQM काउंसिल का पुनर्गठन, क्वालिटी और कामकाज को बेहतर बनाने पर जोर

Tata Steel Bearings Division: टाटा स्टील के बियरिंग डिवीजन में TQM (टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट) काउंसिल का पुनर्गठन किया गया है। इस बदलाव का मकसद कामकाज को और बेहतर बनाना और क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना है। कंपनी ने नई टीम बनाकर जिम्मेदारियों को फिर से तय किया है।

वैकल्पिक चेयरमैन और संयोजक नियुक्ति 
इस नई काउंसिल में पियुष गुप्ता को चेयरमैन निर्वाचित किया गया है, जो वाइस प्रेसिडेंट टीक्यूएम, जीएसपी और सप्लाई चेन भी हैं। अनिमेश सिन्हा को वैकल्पिक चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सतीश साव को संयोजक बनाया गया है, जो फाइनेंस और अकाउंट्स से जुड़े हैं।

सीनियर अधिकारियों की टीम, क्वालिटी सुधार पर फोकस
काउंसिल में कई सीनियर अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। इनमें अनुराग सक्सेना, प्रदीप कुमार बल, प्रकाश सिंह, रजत माधुर, टीवी श्रीनिवास, त्रिप्ति श्रीवास्तव, विनित सर्राफ और जुबिन पेसी पालिया जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी मिलकर बियरिंग डिवीजन में क्वालिटी और कामकाज को और मजबूत बनाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !