Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 600 से अधिक मरीजों का मुफ्त में इलाज

Jamshedpur News: जमशेदपुर के न्यू कालीमाटी रोड, गाड़ाबासा स्थित बी.आर. सेवा सदन चैरिटेबल मेडिकल ट्रस्ट की ओर से स्व. डॉ. आर.पी. ठाकुर की 9 वीं स्मरण दिवस पर मंगलवार को मनीफीट स्थित एन एडवांस स्किन हॉस्पिटल में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में कई डॉक्टरों की थी उपस्थिति 
इस शिविर में कई डॉक्टरों उपस्थित रहे और 600 से ज्यादा मरीजों की जांच की। इस शिविर में डॉ. जी.सी. माझी (आईएमए अध्यक्ष, जनरल फिजिशियन),डॉ. एम.एल. जैन (ईएनटी सर्जन), डॉ. अजीत सिंह (सर्जन), डॉ. संजय जौहरी (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. विवेक केडिया (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. निशा चौधरी (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. मेघा सिद्धेश (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिषेक कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ),डॉ. राजीव ठाकुर (त्वचा विशेषज्ञ), डॉ. पल्लवी गौतम ठाकुर (एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर), डॉ. ओ.पी. ठाकुर (सामान्य चिकित्सक), डॉ. दिव्या (त्वचा विशेषज्ञ) और डॉ. रिया (डेंटल सर्जन) उपस्थित थे। 

डॉ. राजीव ठाकुर ने कहा 
मेरे पिता स्व. डॉ. आर.पी. ठाकुर का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए हम इस तरह के मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सके।

जागरूकता बढ़ाने के लिए CPR प्रशिक्षण भी दिया गया 
शिविर में CPR (Cardio Pulmonary Resuscitation) का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसे डॉ. पल्लवी गौतम ठाकुर ने आम लोगों और खास मेहमानों को सिखाया। यह प्रशिक्षण बहुत उपयोगी और सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में मौजूद रहे कुछ मुख्य अतिथि 
इस कार्यक्रम में पूर्वी विधायक पूर्णिमा दास, पश्चिमी विधायक सरयू रॉय, मीरा मुंडा, ललित दास, पवन सिंह, राजकुमार सिंह, अरुण सिंह, दिलजॉय बोस, महावीर मुर्मू, पंकज सिन्हा, अमरप्रीत सिंह काले, पप्पू सिंह, अप्पू तिवारी, प्रकाश दुबे, चिंटू सरदार, छोटन सिंह, राम बाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी और कन्हैया सिंह मौजूद रहे। 

अतिथियों ने शिविर की सराहना की और शिविर का समापन किया 
अतिथियों ने इस पहल की बहुत सराहना की और कहा कि ऐसे मुफ्त स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए बहुत फायदेमंद हैं। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समुदाय में सहयोग और भाईचारा मजबूत होता है। सभी ने बी.आर. सेवा सदन परिवार के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !