Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Jharkhand News: लोकायुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट में सुनवाई, झारखंड सरकार 7 अप्रैल से पहले जारी करेगी अधिसूचना

Jharkhand News: राज्य में लोकायुक्त सहित विभिन्न संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर दायर जनहित याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि लोकायुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति से जुड़ी अधिसूचना 7 अप्रैल से पहले जारी कर दी जाएगी.

मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभय मिश्रा ने पक्ष रखा.

दरअसल, राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त जैसे कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली हैं. इन रिक्तियों को लेकर अदालत ने गंभीर रुख अपनाया है और सरकार को जल्द नियुक्ति करने का निर्देश दिया है.

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इन संवैधानिक संस्थाओं में पद रिक्त रहने से व्यवस्था प्रभावित होती है, इसलिए इन्हें शीघ्र भरना आवश्यक है. अब इस मामले में अगली कार्रवाई और अधिसूचना जारी होने पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !