Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

ATF Price Hike: भारत में ATF कीमतों में बढ़ोतरी, इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर पड़ेगा असर, लेकिन घरेलू फ्लाइट्स को राहत

ATF Price Hike: देश में जेट फ्यूल यानी ATF के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। इस बार कीमत में करीब 8.5 फीसदी से 8.8 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कई शहरों में इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।


ATF हुआ महंगा, लेकिन घरेलू एयरलाइंस को बड़ी राहत 

बुधवार को ATF की कीमत बढ़कर करीब 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। हालांकि, घरेलू एयरलाइंस को इसका पूरा बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। उन्हें बाकी एयरलाइंस (जैसे चार्टर या इंटरनेशनल) के मुकाबले लगभग आधी कीमत ही चुकानी होगी।


मिडिल ईस्ट तनाव के कारण बढ़े तेल के दाम, टिकट भी हो सकते महंगे 

इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह है ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहा युद्ध है, जिसकी वजह से दुनिया भर में तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और सप्लाई भी असर पड़ रहा है।  हालांकि सरकार ने कोशिश की है कि इसका असर आम लोगों पर न पड़े। क्योंकि जेट फ्यूल एयरलाइंस के खर्च का बड़ा हिस्सा होता है, इसलिए अगर इसकी कीमत में बढ़ोतरी होती है, तो टिकट भी महंगे होने की संभावना हैं।


इससे पहले मार्च में भी ATF के दाम बढ़ाए गए थे, जिसके बाद घरेलू फ्लाइट्स के लिए इसकी कीमत 1 लाख रुपये प्रति किलोलीटरसे ज्यादा हो गई थी।


वैश्विक बाजार के हिसाब से तय होते हैं दाम

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, भारत में ATF की कीमतें 2001 से सरकारी कंट्रोल में नहीं हैं। इन्हें हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय किया जाता है।मंत्रालय ने यह भी बताया कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो 1 अप्रैल यानी आज से ATF के दाम 100 फीसदी तक बढ़ सकते थे, खासकर अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो जाए। 


इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर पड़ेगा इसका असर 

सरकार ने एयरलाइंस पर पूरा बोझ नहीं डाला है। घरेलू उड़ानों के लिए ATF की कीमत में सिर्फ 25 फीसदी यानी करीब 15 रुपये प्रति लीटर की ही बढ़ोतरी की गई है। लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए एयरलाइंस को पूरी बढ़ी हुई कीमत ही चुकानी होगी, जैसा कि दूसरे देशों में होता है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !