Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Ranchi News: रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

Ranchi News: रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते  हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 31 मार्च को वरीय पुलिस अधीक्षक, को एक गुप्त सूचना मिली कि कैलाश बाबू स्ट्रीट डेलोमार्केट पेट्रोल अपार्टमेंट के पास मो. इमरान मनवरी हथियार के साथ खड़ा है, तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सुचना मिलते ही रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के दिशा निर्देश में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें डेलोमार्केट थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे।

पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी

जैसे ही पुलिस की टीम करीब 23.20 बजे कैलाश बाबू स्ट्रीट डेलोमार्केट पेट्रोल अपार्टमेंट एसबीआई एटीएम के पास पहुंचे तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति स्कूटी को लेकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मो. इमरान मनवरी बताया, जिसकी उम्र 19 वर्ष है।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर मो. इमरान मनवरी के पास से  एक देशी पिस्टल लोड अवस्था में प्राप्त हुआ। साथ ही एक मोबाइल एवं पिस्टल का एक मैगजीन बरामद हुआ।

उसके बाद पकड़े गए व्यक्ति से हथियार एवं गोली के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और न ही उनके द्वारा कोई वैध कागजात ही प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद मो. इमरान मनवरी को गिरफ्तार कर लिया  गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !