Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

EPFO Update: EPFO की नई सुविधा, अब PF के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, EPFiGMS पोर्टल से आसान हुई PF शिकायत प्रक्रिया

EPFO Update: अगर आपको EPF (PF) से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी हो रही है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने EPFiGMS नाम का एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जहां आप घर बैठे ही अपनी शिकायत बिल्कुल मुफ्त में बिना किसी परेशानी के दर्ज कर सकते हैं।

EPFiGMS पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने का आसान तरीका
शिकायत दर्ज करने के लिए आपको EPFiGMS पोर्टल पर जाकर “Register Grievance” पर क्लिक करना होता है। इसके बाद अपनी कैटेगरी (जैसे PF Member, Pensioner या Employer) चुनें, UAN नंबर और सिक्योरिटी कोड डालकर अपनी डिटेल्स वेरिफाई करें। फिर अपनी समस्या जैसे पैसा निकालना, ट्रांसफर या पेंशन से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में लिखित रूप से दर्ज कर दे।

शिकायत के बाद समाधान में देरी हो तो रिमाइंडर भेजे 
अगर आपकी शिकायत का समाधान समय पर नहीं होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप EPFiGMS पोर्टल पर जाकर “Send Reminder” ऑप्शन के जरिए अपनी शिकायत पर रिमाइंडर दे सकते हैं। इसके अलावा, अगर फिर भी आपको संतुष्टि नहीं मिलती है, तो आप अपनी शिकायत को आगे उच्च अधिकारियों तक एस्केलेट (escalate) कर सकते हैं, जिससे आपकी समस्या पर जल्दी और गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा ।

UMANG ऐप से करें मिनटों में अपडेट
इसके अलावा, EPFO ने आधार को UAN से लिंक करने की प्रक्रिया को भी आसान कर दिया  है। अब आप UMANG ऐप के जरिए ओटीपी वेरिफिकेशन के साथ घर बैठे आधार लिंक कर सकते हैं, जिससे आपका PF अकाउंट अपडेट रहेगा  और ऑनलाइन सेवाओं का फायदा आसानी से मिल पाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !